खरगापुर: कुड़ीला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और ₹2000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके की निवासी एक महिला के साथ आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर दिल्ली में दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।