खरगापुर: देरी चौकी पुलिस ने एक साल से गुम महिला को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देरी चौकी प्रभारी चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की पिछले 1 साल से गुम महिला को सकुशल दस्तयाब किया है। महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।