खरगापुर: रमसगरा गांव में दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला आया सामने, पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का लगा आरोप
मामला खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमसगरा गांव का है जहां पर दो भाइयों के साथ मारपीट की गई है। घायल रामजी के परिजन ने बताया कि रामजी अपने खेत पर था, इसी दौरान ठाकुरदास विजय मिट्ठू और माते वह और ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान उक्त लोगों ने राम जी के साथ मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में व्यक्ति के भाई श्यामजी के साथ भी मारपीट की गई है।