सिहोरा: खितौला में कॉलेज के सामने टपरे के विवाद में पति-पत्नी ने हंसिया-चाकू से किया हमला
खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में टपरा रखने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने एक अधेड़ पर हंसिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोपाल रजक उम्र 52 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर पर गहरी चोट आने से खून बहने लगा परिजनों ने उन्हें तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।