हवेली खड़गपुर मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार 10 बजे को मध्य विद्यालय भलुआकोल, खड़गपुर के दर्जनों छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक धरोहर मंदार हिल (बौसी) के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना है, ताकि उनका सर्वांगीण विका