खड़गपुर: कागजों में 'मृत' घोषित दंपति, पेंशन बंद होने से बढ़ी मुश्किलें, खड़गपुर के अग्रहण व घोषपुर गांव का मामला
हवेली खड़गपुर प्रखंड की अग्रहण पंचायत और नगर के घोषपुर में प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला शुक्रवार शाम 3:00 सामने आया है। यहां एक वृद्ध दंपत्ति सहित एक वृद्धा को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई है। जबकि तीनों लाभार्थी जीवित हैं और अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपने जीवित होने का प्रमाण दे रहे हैं।