खड़गपुर बरियारपुर नेशनल हाईवे 333 पर प्रसंडो चौक के समीप गुरुवार सुबह 11:00 को दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर अनुज कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया।