मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सितंबर माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के जरिए हस्तांतरण किया। सारण जिले के 4,01,626 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹46 करोड़ 43 लाख 4 हजार की राशि भेजी गई।
जिला मुख्यालय में आयोजित लाइव कार्यक्रम में डीडीसी लक्ष्मण तिवारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राहुल कुमार, डीपीओ आईसीडीएस किरण कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी और पेंशन लाभार्थी मौजूद रहे। राज्यभर में 1.05 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में करीब ₹12,333 करोड़ की राशि अंतरित की गई।
Chapra, Saran | Sep 10, 2026