मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार को मुरैना पहुंचे ।जहां उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांदीपनी स्कूल के बच्चों से बातचीत की। जहां उन्होंने आईपीएस, डॉक्टर और शिक्षक बनने की बात कही है। वही मुरैना जिले को सौगातें देते हुए करीब 162 करोड रुपए से अधिक के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।