रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा केअर के संयुक्त तत्वावधान में मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप हुआ आयोजित मुरैना/ रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा केअर के संयुक्त सहयोग द्वारा एम.एस. रोड, मुरैना में रविवार को मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प में अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल रोटेरियन सीए बृजमोहन अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन अनीता अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन आनंद गुप्ता, सह प्रांतपाल रोटेरियन् सीए प्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे । रोटरी क्लब चम्बल के अध्यक्ष रोटेरियन करतार सिंह राजपूत एवं सचिव रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।। डॉ. प्रवीण रमन मिश्रा, एसोसिएट कंसल्टेंट–कार्डियक साइंसेज ने हृदय रोग, एंजियोप
Morena, Morena | Aug 23, 2026