शिव नगर में DP से लगी मकान और दुकान में भीषण आग,नया ट्रांसफार्मर लगवाने कृषि मंत्री के निवास बिस्मिल नगर पहुंचे मोहल्लेवासी, कृषि मंत्री के पुत्र ने दिया आश्वासन
मुरैना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव नगर में लक्ष्मी दाल मिल के पीछे लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर (DP) में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में स्थित एक मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मकान व दुकान का भारी नुकसान हुआ है।
हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भीषण गर्मी में परेशानी को देखते हुए मोहल्लेवासी एकजुट होकर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बिस्मिल नगर स्थित निज निवास (व्हाइट हाउस) पहुंचे। वहां उन्होंने क् जली हुई DP को हटवाकर तुरंत नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की।
कृषि मंत्री की अनुपस्थिति में उनके पुत्र बंकू कंसाना ने मोहल्ले वासियों की समस्या को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से रविवार को फोन पर बात की और प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर (DP) स्थापित करने के कड़े निर्देश दिए।
मंत्री पुत्र द्वारा त्वरित कार्रवाई और जल्द DP लगवाने का आश्वासन मिलने के बाद मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली। बंकू कंसाना के इस सराहनीय और त्वरित कार्य की पूरे क्षेत्र और मोहल्ले वासियों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। @highlight Collector Office Morena Morena Breaking @highlight Sonu Agrawal SP Morena Namaste Morena Jansampark Morena रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Bol Morena Aidal Singh Kansana Aidal Singh Kansana Rahul Aidal Singh Kansana Banku Kansana Mahesh Gurjar Kheru Gurjar
Morena, Morena | Aug 23, 2026