ग्राम पंचायत इमलिया में मुख्यमंत्री आवास योजना में हुआ फर्जीवाड़ा! छल से बनवाया वीडियो, गरीब हितग्राही की 28 हजार की किस्त अटकी, हितग्राही ने लगाई सेक्रेटरी पर आरोप
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से मुख्यमंत्री आवास योजना में गंभीर गड़बड़ी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत इमलिया के गरीब हितग्राही मुन्नालाल जाटव ने पंचायत सचिव पर छलावा करके योजना की राशि हड़पने का आरोप लगाया है।
हितग्राही मुन्नालाल जाटव को योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। शुरुआती दो किस्तें तो खाते में आ गईं, लेकिन तीसरी किस्त की 28,000 रुपये की राशि अब तक बकाया है।
पीड़ित का सोमवार को आरोप है कि ग्राम पंचायत की सचिव मधु ने उसे बहला-फुसलाकर पहले मकान के बाहरी हिस्से पर प्लास्टर करवाया। इसके बाद फोटो-वीडियो शूट करते हुए दबाव और झांसे में लेकर यह कहलवा लिया कि "आवास की पूरी राशि मिल चुकी है।" सचिव की बातों में आकर पीड़ित ने वीडियो मे
Morena, Morena | Aug 24, 2026