मुरैना में चार दिवसीय आजीविका राखी मेले का कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय के पास स्थित ज्ञानेश्वरी हाट में मेले का किया शुभारंभ,
मुरैना। ग्रामीण आजीविका, स्थानीय हुनर और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुरैना में चार दिवसीय आजीविका राखी मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय के पास स्थित ज्ञानेश्वरी हाट में मेले का शुभारंभ किया।
“राखी का प्यार, ग्रामीण हुनर का उपहार” थीम पर आयोजित यह मेला 24 से 27 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लगाया जाएगा। मेले में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई आकर्षक राखियों के साथ विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित एवं ग्रामीण उत्पादों की स्टॉल लगाई गई हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को कहा कि मेला 24 से 27 अगस्त
Morena, Morena | Aug 24, 2026