गिरिडीह: गांडेय के फूलची में पेंशन योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए सोशल ऑडिट टीम द्वारा शिविर का आयोजन
गांडेय प्रखंड के फूलची पंचायत सचिवालय में NSAP के अंतर्गत संचालित पेंशन वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सोशल ऑडिट टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन को लेकर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के सभी राजस्व गांव से लाभुक उपस्थित हुए।