गिरिडीह: जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी व जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया को अंतिम विदाई दी गई, धारियाडीह आवास पर उमड़ा जनसैलाब
जेएलकेएम पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया की एक हादसे में मौत के बाद गुरुवार शाम 7 बजे तक धारियाडीह स्थित आवास में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताता लगा रहा।बाद में शव यात्रा निकाल कर बरमसिया श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि यह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे।