गिरिडीह: सदर अस्पताल गिरिडीह में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित, लगभग 70 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच हुई
सदर अस्पताल गिरिडीह में गुरुवार को 2 बजे तक दिव्यांग जांच कैंप लगाया गया ।जिसमें करीब 70 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई।पिछले कैंप में जांच कराने वाले लोगों को दिव्यागता प्रतिशत का प्रमाण पत्र दिया गया। यह शिविर हर माह 8 और 25 तारीख को लगता है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन करके दिव्यांगजन अपना फॉर्म भरते हैं और तारीख मिलने पर यहां आकर जांच करवाते है।