गिरिडीह: जयराम महतो ने गिरिडीह बरमसिया श्मशान घाट पर नवीन आनंद चौरसिया की अंत्येष्टि में दी श्रद्धांजलि
डुमरी के विधायक जयराम महतो गुरुवार रात 8 बजे गिरिडीह के बरमसिया शमशान घाट पहुंचे और पूर्व जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए। असल में मंगलवार शाम को नवीन चौरसिया की मौत दिल्ली में हुए एक हादसे में हो गई। बताया गया वहां एक अपार्टमेंट से गिरकर उनकी जान चली गई। जिसके बाद गुरुवार को उनका शव गिरिडीह लाया गया।