गिरिडीह: बड़कीटांड़ हादसे के घायलों से जेएमएम नेता फरदीन मिले, एसडीपीओ उरांव ने की जांच-पड़ताल
जेएमएम युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता फरदीन इम्तियाज अहमद शुक्रवार को साढ़े 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और बड़कीटांड सड़क हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की।इस दौरान इन्होंने पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव भी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।