गिरिडीह: बड़कीटाँड मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल; एक धनबाद रेफर, अन्य अस्पताल में भर्ती
ताराटाँड थाना क्षेत्र के बड़कीटाँड मोड़ पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को 3 बजे सदर अस्पताल लाया गया।वही घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। बाकियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।