पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र में गृहभेदन करने वाले 2 अभियुक्त चितकोहरा से गिरफ्तार, SP वेस्ट ने दी जानकारी
बेऊर थाना क्षेत्र में 13 मार्च 2025 को एक निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार और मोटर चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। शनिवार शाम 4:03 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।