पटना ग्रामीण: पटना हाई कोर्ट में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की
कांग्रेस नेता ने पटना हाई कोर्ट पहुंचकर चुनावी नतीजे को लेकर मामला दर्ज कराया है। बिहार सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने सरकार को गैर कानूनी रूप से मदद पहुंचाई है।चुनाव के दौरान 10 हजार रुपए देकर वोट खरीदा गया है।