पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 51 अभियुक्त गिरफ्तार, 68 के खिलाफ मामले निपटाए गए
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विशेष अभियान चलाकर विगत 24 घंटे में 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बढ़ती दबिश के कारण 19 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। छापेमारी के क्रम में तीन मोबाइल, 5300 नगद, 115 लीटर अवैध शराब और दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। वहीं 68 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का निष्पादन किया गया है।