पटना ग्रामीण: PMCH में 415 नर्सों ने वेतन कटौती का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
पीएमसीएच में पदस्थापित नर्सों ने वेतन कटौती के विरोध में शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अस्पताल के मुख्य गेट के पास जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही नर्सों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मनमाने ढंग से उनके 4 से 5 दिनों का वेतन काट दिया है। नर्सों का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान उन्होंने नियमानुसार छुट्टी के लिए आवेदन दिया था।