पटना ग्रामीण: राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा, 10 सर्कुलर से कुछ नहीं मिला तो लेना पड़ेगा सन्यास
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा करते हुए कहा था कि 10 सर्कुलर रोड स्थित रावड़ी आवास में तहखाना बना हुआ है जिसमें हथियार और जमीन के कागज़ाद समेत रुपए और ज्वेलरी भी छिपा कर रखी गई है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सभी के सामने आप खुदाई करवाइए और अगर कुछ नहीं मिलेगा तो आपको संन्यास लेना पड़ेगा।