पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास खाली करने के मामले पर तेज प्रताप यादव का बयान, सरकारी आवास सभी को छोड़ना पड़ता है
राबड़ी आवास खाली करने के मामले को लेकर जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया तो शनिवार शाम करीब 4:00 बजे तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब वो लोग अपने मकान में जाएंगे और वैसे भी सरकारी आवास सभी को एक दिन छोड़ना ही पड़ता है। वहीं मौके पर तेज प्रताप यादव ने मिल रही धमकी मामले की भी पुष्टि की है।