प्रतापगढ़: खैरा गौरबारी से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की बजरडीह गांव में की गई पिटाई
खैरा ग़ौरबारी गांव के पूर्व प्रधान विजय पाठक का मानसिक रूप से विक्षिप्त नौकर 9 अक्टूबर की शाम घर से निकलने के बाद रास्ता भटक गया और बजरडीह गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। एडवोकेट रमन सिंह ने घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन बाद में वह लापता हो गया। शनिवार सुबह 11 बजे मामले की शिकायत थाने में किया गया। परिजन व पुलिस तलाश में जुटे हैं।