प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के जिला मेडिकल कॉलेज से कर्मचारियों की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
जिला मेडिकल कॉलेज से कर्मचारी की बाइक चोरी ही गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित रवि सिंह ने शनिवार को सुबह 10:00 बजे मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस में किया है। पीड़ित के अनुसार वह ड्यूटी करने के लिए अस्पताल में आया था। छुट्टी होने के बाद जब लौट कर देखा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी ।शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।