मसोटीया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
बांसवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र में तलवाड़ा हवाई पट्टी के आगे मसोटीया मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुरी (तलवाड़ा) निवासी जयंतीलाल पुत्र भैरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात युवक बाइक के पास सड़क पर गंभीर घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ऑटो से तलवाड़ा अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमजी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया। रात करीब 11:15 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
#Banswara #RoadAccident #AccidentNews #BikeAccident #BreakingNews RajasthanNews DungarpurNews CrimeNews Cut2CutLive