गिरिडीह ब्रेकिंग | पारसनाथ को लेकर फिर सामने आया विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गिरिडीह। पारसनाथ पहाड़, मधुबन और सम्मेद शिखर को लेकर एक बार फिर विवाद चर्चा में है। इसी बीच आदिवासी समुदाय के विरोध का एक वीडियो/रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में बड़ी संख्या में लोग पारसनाथ से जुड़े मुद्दे को लेकर विरोध और अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के संबंध में पूरी जानकारी और इसके पीछे की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पारसनाथ पहाड़ जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, वहीं आदिवासी समुदाय भी इसे अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा हुआ मानता है। इसी को लेकर समय-समय पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आते रहे हैं।
📹 देखिए वायरल वीडियो और बताइए—पारसनाथ को लेकर उठे इस विवाद पर आपकी क्या राय है?
⚠️ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि PNA News India द्वारा नहीं की गई है।
#Giridih #Parasnath #ParasnathHill #Madhuban #SammmedShikhar #MarangBuru #AdivasiSamaj #JainSamaj #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #ViralVideo #GiridihBreaking #PNAIndiaNews #ParasnathViralVideo