तिसरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़
जमुआ/तिसरी। जमामो माता मंदिर में हुई चेन चोरी की घटना का तिसरी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में बिहार से एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई चेन और लॉकेट बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर में एक संदिग्ध महिला के भेष में पहुंची थी और चेन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
खोरिमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और बिहार तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें मां, बेटा और बहू समेत चार लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि यह परिवार अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य थाना क्षेत्रों और राज्यों में हुई चेन चोरी की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
👉 तिसरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।
तिसरी पुलिस, जमामो माता मंदिर चेन चोरी, चेन स्नैचर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गैंग, गिरिडीह पुलिस, गिरिडीह न्यूज, तिसरी न्यूज, जमुआ न्यूज, Chain Snatching Giridih, Jharkhand Police, Jamamo Mata Mandir
#तिसरी #तिसरीपुलिस #गिरिडीह #गिरिडीहन्यूज #जमुआ #जमामोमातामंदिर #चेनचोरी #चेनस्नैचर #पुलिसकार्रवाई #JharkhandPolice #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #CrimeNews #ChainSnatching