बड़ी खबर | सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार में बनी सहमति
रांची। झारखंड और बिहार के बीच वर्षों से लंबित सोन नदी के जल बंटवारे के मुद्दे पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे झारखंड के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच इस विषय पर सहमति बनी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहमति से झारखंड के जल हितों की रक्षा, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है। साथ ही राज्य की भविष्य की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
💧 वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर सहमति को झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
📌 आपकी क्या राय है? कमेंट कर बताएं।
#Jharkhand #Bihar #SonRiver #SonNadi #HemantSoren #AmitShah #WaterSharing #JharkhandNews #BiharNews #RanchiNews #PNAnews