भाजपा की ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
रांची। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा रांची में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक झारखंड में चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के प्रेरणादायी 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
📌 PNA NEWS INDIA | हर खबर पर नजर
#PNAnews #PNAIndiaNews #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #BJPJharkhand #भाजपा_झारखंड #NarendraModi #AdityaSahu #BabulalMarandi #JharkhandNews #RanchiNews #LatestNews