हरदोई पुलिस लाइन का एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
हरदोई। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Oct 30, 2026