चंदला: चंदला के कन्या छात्रावास में नाश्ते के बाद 9वीं की छात्रा बेहोश, शरीर में पड़े झटके, जिला अस्पताल रेफर
चंदला के आईटीआई कॉलेज, परसेंडी रोड स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 9वीं की छात्रा अंजनी अनुरागी की नाश्ता करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा बेहोश हो गई और उसके हाथ-पैर कांपने लगे। बताया गया कि वह पिछले 1-2 दिनों से हल्के बुखार से भी पीड़ित थी। छात्रा को चंदला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर रिफर हुई