कटकमदाग: कार्यकर्ताओं ने खुले सेफ्टी टैंक से गौ माता को सुरक्षित निकाला, नागरिकों ने की सराहना
हजारीबाग के ढेंगुरा-बाघमरावा से इंसानियत और संवेदनशीलता की शानदार तस्वीर सोमवार को एक बजे सामने आई है। खुले सेफ्टी टैंक में गिरी गौ माता को भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जैसे ही कार्यकर्ताओं की नजर गौ माता पर पड़ी, बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।