*आज दिनांक 11.08.2026 को समय लगभग 14:30 बजे थाना दुबहड़ पर सूचना प्राप्त हुई की एक अज्ञात महिला का शव गंगा नदी(बयासी पुल) के पास बहता हुआ किनारे की तरफ आया हुआ है, सूचना पर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर अज्ञात महिला के शव को नियमानुसार कब्जे में लिया गया है, शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हॉउस बलिया भेजा गया, महिला के शव को शिनाख्त किया गया तो पता चला कि इन्दू देवी(उम्र करीब 52 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश दूबे का है, परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि ओम प्रकाश दूबे व उनकी पत्नी कल शाम को करीब 07.00 बजे घर से जल लेने गंगा नदी पर आये थे उसके बाद उनकी किसी को जानकारी नही थी, इसी क्रम में थाना कोतवाली के विचलाघाट चौकी क्षेत्रान्तर्गत में शिवरामपुर घाट पर एक मोटर साइकिल मिली, जिसे पता चला कि यह मोटरसाइकिल ओमप्रकाश दूबे की है, एनडीआरएफ व पुलिस टीम की तरफ से सर्च किया जा रहा है । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट*
Ballia, Ballia | Aug 11, 2026