*बलिया के सहतवार में वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व में MLC श्री आशुतोष सिन्हा का नेता श्री राजू सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।*
### *सहतवार में MLC आशुतोष सिन्हा का भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम*
*बलिया।* जनपद के सहतवार नगर पंचायत में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता श्री नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस दौरान नेता श्री राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से MLC श्री आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर MLC श्री आशुतोष सिन्हा ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि संगठन की ताकत ही कार्यकर्ता हैं और सहतवार सहित पूरे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजू सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026