*बलिया में GLB स्पोर्ट्स एंड रेडीमेड कलेक्शन का भव्य शुभारंभ संपन्न, खेल सामग्री अब सस्ते दाम पर*
*बलिया।* बांसडीह रोड, NCC तिराहा पर *GLB स्पोर्ट्स एंड रेडीमेड कलेक्शन* का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे धूमधाम से संपन्न हुआ।
शुभारंभ के मौके पर दुकान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, खिलाड़ी, युवा एवं स्थानीय दुकानदार बड़ी संख्या में पहुंचे।
दुकान संचालक ने बताया कि यहां *होलसेल एवं रिटेल* दोनों दरों पर सभी प्रकार के स्पोर्ट्स एक्सेसरीज उपलब्ध होंगे। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी सहित सभी खेलों के सामान के साथ-साथ *रेडीमेड कपड़े* भी उचित और किफायती दाम पर मिलेंगे।
ग्राहकों को उद्घाटन के अवसर पर विशेष छूट भी दी गई। स्थानीय खिलाड़ियों ने कहा कि अब अच्छी क्वालिटी का स्पोर्ट्स सामान लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, अब ये सुविधा NCC तिराहा पर ही मिल जाएगी।
Ballia, Ballia | Nov 21, 2026