*जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व एवं चल रहे ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 के दृष्टिगत मेला क्षेत्र एवं स्नान घाटों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*
*आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व और जनपद बलिया में चल रहे ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.11.2026 को जिलाधिकारी बलिया श्री ज्ञानेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से ददरी मेला परिसर (नंदीग्राम), मीना बाजार क्षेत्र तथा गंगा स्नान घाटों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों/कर्म0 को निर्देशित किया गया कि-
1. *सुरक्षा एवं सतर्कता:* मेला परिसर, मीना बाजार एवं स्नान घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की निगरानी हेतु लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU), बम निरोधक दस्ता (BDDS) और एंटी-सबोटाज टीमों को निरंतर सक्रिय रखा जाए।
2. *घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था:* कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी में मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों, जल पुलिस और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो।
3. *यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन:* महावीर घाट से पीडब्ल्यूडी स्टोर तक निर्धारित पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित किया जाए तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन व यातायात योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए।
4. *साफ-सफाई एवं पेयजल:* नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र और घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें, पर्याप्त डस्टबिन लगवाएं और श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
5. *खोया-पाया केंद्र व सहायता:* मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर 'खोया-पाया केंद्र', पुलिस सहायता बूथ और चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएं।
*निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया , क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।*
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026