नियाज अहमद खान को AIMIM पूर्वांचल सचिव (उत्तर प्रदेश) की मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली की संस्तुति पर पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने किया मनोनयन
बलिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बलिया के वरिष्ठ नेता जनाब नियाज अहमद खान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्वांचल सचिव (उत्तर प्रदेश) के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली की संस्तुति पर पूर्वांचल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदरणीय इसरार अहमद द्वारा किया गया।
नियाज अहमद खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर AIMIM उत्तर प्रदेश और AIMIM बलिया यूनिट की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद दी गई। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नियाज अहमद खान अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026