पोड़ैयाहाट: सावन की अंतिम सोमवारी को गुड़मेश्वर धाम, पोड़ैयाहाट में भगवान शिव की हुई भव्य श्रृंगार पूजा
सावन की अंतिम सोमवारी को गुड़मेश्वर धाम परिसर पोड़ैयाहाट में भगवान शिव के भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया ।श्री श्री 108 गुड़मेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित इस पूजा में पहले षोडशोपचार विधि से महादेव की पूजा की गई फिर उनका विशेष श्रृंगार किया गया।मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।