तिजारा: भिवाड़ी के खानपुर चौक पर युवक पर डंडे और पाइप से हमला, बाइक की चाबी लेकर जान से मारने की धमकी
Tijara, Alwar | Sep 11, 2026 भिवाड़ी के खानपुर गांव के एक युवक पर गुरुवार शाम को खानपुर चौक पर बीकानेर होटल के सामने हमला करने का मामला सामने आया है।शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गिरीक यादव ने सनी और गोलू पंडित पर डंडे और पाइप से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।