राजपुर: खुखड़ी उठाने से मना करना पड़ा भारी, चचेरे भाई ने महिला पर किया पत्थर से हमला
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां घर के बगल में रखी खुखड़ी उठाने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर महिला के चचेरे भाई ने पहले गाली-गलौज की और फिर पत्थर से महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता ने राजपुर थाने पहुंचकर मामले