आबू रोड: आबूरोड के मावल चौकी पर रिको पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, गुजरात नंबर की वरना कार से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
आबूरोड में रिको थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुजरात नंबर की वरना कार से अंग्रेजी शराब और बीयर के 10 कार्टन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।जानकारी के अनुसार, रिको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की