बालूमाथ: एनएलसी कंपनी की पर्यावरणीय जनसुनवाई विरोध के कारण अधूरी रही, कार्यक्रम बाधित
बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा एनएलसी इंडिया लिमिटेड को आवंटित नॉर्थ धाधू (वेस्ट पार्ट) कोल परियोजना के लिए गुरुवार को आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई अधूरी रही. विरोध के नाम पर तथाकथित ग्रामीणों ने बालूमाथ प्रखंड सह अंचल परिसर में पर्यावरण जनसुनवाई के लिए निर्मित अस्थाई पंडाल को हाईजैक कर लिया. जिस कारण नहीं हो सकी।