प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------
दिनांक- 17.05.2026 से 15.06.2026 तक राजगीर में विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला संचालित है।
श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा के निदेशानुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मेला थाना क्षेत्र एवं ब्रह्म कुंड परिसर राजगीर कंट्रोल रूम में खोया-पाया केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।
खोया-पाया केन्द्र में दिनांक 04.05.2026 तक मेला में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अपने परिवारजनों / प्रियजनों के गुमशुदगी संबंधी कुल 578 मामले दर्ज कराया गया है ।जिसमें गुमशुदा बच्चों की संख्या 186, महिलाओं की संख्या-307 तथा पुरूषों की संख्या 85 है। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों / पदाधिकारियों के माध्यम से सभी 578 गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों / प्रियजनों से मिला दिया गया है।
राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के शुभ अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के सहायतार्थ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन 24 X 7 सदैव तत्पर है ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 5, 2026