♻️ केदारनाथ में ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’ का असर
🌿 12 टन सूखा कूड़ा पहुंचा गौरीकुंड
🙌 4732 श्रद्धालु बने स्वच्छता अभियान के सहभागी
केदारनाथ धाम को प्लास्टिक और सूखे कूड़े से मुक्त रखने की मुहिम अब रंग ला रही है। जिला प्रशासन की कैरी मी बैक पॉलिसी’ के तहत श्रद्धालु धाम से अपने साथ सूखा कूड़ा वापस ला रहे हैं।
अब तक 12 टन सूखा कूड़ा गौरीकुंड पहुंचाया जा चुका है, जबकि 4732 श्रद्धालु इस स्वच्छता अभियान से जुड़ चुके हैं।
नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से चल रही इस पहल से यात्रा मार्ग की स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
🙏 श्रद्धालुओं की सहभागिता, केदारनाथ की स्वच्छता और हिमालय का संरक्षण।
#Kedarnath #CarryMeBack #SwachhKedarnath #CleanKedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #Environment #SwachhYatra
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 23, 2026