चांडिल: कपाली पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
कपाली पुलिस ने छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।ओपी प्रभारी अभीनाश कुमार ने रविवार शाम 7 बजे जानकारी दिया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली ओपी क्षेत्र के हिम्मतनगर निवासी मोहम्मद तल्हा के रूप में हुई है।पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।