बथनाहा: बथनाहा में गंदगी देख BDO-BEO भड़के, स्कूल प्रबंधन को सफाई का निर्देश
बथनाहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का मंगलवार को BDO राजाराम पासवान और BEO मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय और चापाकल के आसपास गंदगी व अव्यवस्था मिली, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।