फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में RO व ARO परीक्षा से पहले प्रशासन का चौकस अभियान, डीएम व SSP ने किया परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण
आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार सुबह सवा आठ बजे क़रीबन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CCTV कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम की निगरानी, बिजली-पानी की उपलब्धता, शौचालय व बैठने की सुविधा देखी।